News UpdatePoliticsUttarakhand

लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन जारी, कार्यकर्ताओं ने दीं गिरफ्तारियां

देहरादून। बेरोजगार युवाओं पर लाठीचार्ज और भर्ती परीक्षाओं में धांधली की सीबीआई जांच की मांगों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन आज सातवें दिन भी जारी रहा। कांग्रेस के विभिन्न विभागों, प्रकोष्ठों एंव अनुषागिक संगठनों द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में सचिवालय कूच कर गिरफ्तारियंा दी गयी।

     अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में कांग्रेस के विभिन्न विभागों, प्रकोष्ठों एंव अनुषांगिक संगठनों के नेता व कार्यकर्ता कांग्रेस भवन में एकत्रित हुए। यहां से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विशाल जुलूस के रूप में अपनी मांगों को लेकर सचिवालय कूच किया। पुलिस मुख्यालय से पहले ही पुलिस द्वारा उन्हे बैरिकेटिंग लगाकर रोक दिया गया। इससे आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस कर्मियों में हल्की धक्का मुक्की भी हुई। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार बेरोजगार युवाओं का दमन कर रही है। उन पर लाठीचार्ज किया गया है और उन्हें सभी भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच कराने की उचित मांग से रोका जा रहा है। उन्हांेने कहा कि अगर इन भर्ती घोटालों में सफेदपोश लोग शामिल नहीं है तो सरकार इसकी सीबीआई जांच कराने की मांग से क्यों बच रही है।

     धारा 144 का उल्लंघन करने पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सहित 100 लोगों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिवस बेरोजगार युवकों पर लाठीचार्ज के विरोध में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में सचिवालय कूच किया था जिनको आयकर तिराहे पर पुलिस द्वारा रोक दिया गया था। डालनवाला कोतवाल नन्द किशोर भटट के द्वारा महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला सहित 100 लोगों के खिलाफ धारा 144 का उल्लंघन करने का मुकदमा दर्ज करा दिया है।

Related Articles

Back to top button