News UpdateUttarakhand

यूकेडी ने मातृभूमि सेवा संगठन के साथ गांवों में किया सैनिटाइजेशन और दवा वितरण

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल ने डोईवाला के मातृभूमि सेवा संगठन के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए डोईवाला के थानो तथा रामनगर डांडा आदि गांव में सैनिटाइजेशन अभियान चलाया। इन गांव में विभिन्न सार्वजनिक स्थलों गंदगी वाले इलाकों और संक्रमित घरों के आसपास विशेष तौर पर सैनिटाइजेशन किया गया।
इसके अलावा संक्रमित लोगों को ऑक्सीमीटर भी वितरित किये। दो संक्रमित व्यक्तियों को ऑक्सीजन सिलेंडर वितरित किये। इनमे एक मरीज होम आइसोलेट हैं। तथा एक मरीज को अस्पताल मे ऑक्सीजन बेड न मिलने के चलते वापस घर पर आना पड़ गया था। इसके अलावा कुछ होम आइसोलेट मरीजों को कोरोना दवाई की किट और थर्मामीटर वितरित किए गये। इस अभियान में उत्तराखंड क्रांति दल के जिलाध्यक्ष केंद्र पाल सिंह तोपवाल, प्रमोद डोभाल, थानो मंडल के अध्यक्ष अशोक तिवारी के साथ मातृभूमि सेवा संगठन के अध्यक्ष अमित कुकरेती, जगदीश ग्रामीण, जगबीर सिंह नेगी, विक्की, हरीश तिवारी, अनुज तिवारी, राहुल तिवारी तथा पर्वतजन फाउंडेशन के पंकज कपूर, प्रकाश सिंह आदि शामिल थे।

Related Articles

Back to top button