News UpdateUttarakhand

दिव्य देवभूमि कल्याण समिति की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

रुद्रपुर। दिव्य देवभूमि कल्याण समिति की बैठक खेड़ा वार्ड नं. 19 रुद्रपुर स्थित समिति के रजिस्टर्ड कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक में समिति की वर्तमान कार्यकरिणी में फेरबदल कर विस्तार करते हुए सर्वसम्मति से वीरेंद्र वर्मा को उपाध्यक्ष, पी.के.तिवारी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सूचना मंत्री विकास सक्सेना को मंत्री पंकज दास गुप्ता को उपसचिव नरेंद्र शर्मा को व सयोजक शाह आलम को बनाया गया। बैठक में अध्यक्ष सुदेश जौहरी व महामंत्री अमन सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर स्वागत किया।
समिति के महामंत्री अमन सिंह ने बैठक का संचालन किया। समिति के अध्यक्ष सुदेश जौहरी ने कहा कि समिति को और अधिक मजबूत करने के लिए सभी सदस्यों व पदाधिकारियों से समय-समय पर बैठक कर लोगों को जोड़ने का आवाहन किया। वही, समिति के महामंत्री अमन सिंह ने समिति को मजबूत करने के लिए सभी से एकजुट होकर काम करने को कहा। इस मौके पर सुदेश जौहरी, अमन सिंह, विरेद्र वर्मा, वीरेंद्र वर्मा, विकास सक्सेना, मुकेश रस्तोगी, पंकज दास गुप्ता,
नितेश कुमार, नरेन्द्र शर्मा, नासिर, कृपा नन्दन मिश्रा समेत अनेको लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button