News UpdateUttarakhand

प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को सरकार उपलब्धियों के बारे में बताया

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी जीएमएस मंडल कैंट विधानसभा द्वारा आयोजित दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग के पंचम सत्र में दर्जाधारी राज्यमंत्री पशुपालन एवं भेड़ रविंद्र कटारिया ने भारतीय जनता पार्टी सरकार की उपलब्धियां के बारे में बताया। षष्टम सत्र में देवेंद्र पाल ने सोशल मीडिया व उसका उपयोग एवं व्यक्ति विकास के बारे में जानकारी दी। सप्तम सत्र में मयंक गुप्ता ने वैचारिक मुख्यधारा और हमारी विचारधारा के बारे में जानकारी दी। अष्टम सत्र में कैंट विधायक हरबंस कपूर ने उत्तराखंड में भाजपा सरकार की उपलब्धियां और कार्यों के बारे में जानकारी दी। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष बबलू बंसल की अध्यक्षता सम्पन हुआ। सत्र में महामंत्री सुमित पांडे, शेखर नौटियाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिन गुप्ता, पार्षद अमिता सिंह, समिधा  गुरंग, सागर गुरंग, महिंद्र कौर कुकरेजा, अनीता सिंह, मधु जैन, सुरेश कुमार प्रजापति, कुलदीप विनायक, बीना उनियाल, मनजीत गुजराल, सुमन सिंह, गोविंद मोहन, विकास कुमार बेनीवाल, शारदा गुप्ता, विजय गुप्ता, राजेश चैधरी, अभिषेक शर्मा, रीता विशाल, अजय कुमार जी पीएल सेठ जी आशीष कुमार जी चंदा सागर उनियाल जी राखी रावत कविता चैहान आदि लोगों ने भाग लिया।

Related Articles

Back to top button