News UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

जनता क्रफ्यूः बाजार होंगे बंद, सार्वजनिक वाहन नहीं चलेंगे -आवश्यक सेवाओं पर रोक नहीं

देहरादून। कोरोना वायरस से ‘लड़ाई’ में रविवार को पीएम मोदी की ‘जनता कफ्र्यू’ की अपील में व्यापारियों के साथ सिटी बस और विक्रम संचालक भी शामिल होंगे। बाजार बंद रहेंगे। सिटी बस, विक्रम, ऑटो, ई-रिक्शा भी नहीं चलेंगे। हालांकि अन्य आवश्यक सेवाएं जनता के लिए बहाल रहेंगी। हालांकि तमाम संगठन लोगों से अपील कर रहे हैं कि वह रविवार को घरों से न निकलें। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की जिला देहरादून इकाई ने यह फैसला लिया है।
 प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष ने बताया कि दून के अलावा विकासनगर, हरबर्टपुर, ऋषिकेश, मसूरी, डोईवाला में रविवार को व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। सिर्फ आवश्यक सेवाएं बहाल रहेंगी। सभी व्यापारियों से अपील की गई है कि वह जनता कफ्र्यू में साथ दें। दून उद्योग व्यापार मंडल ने प्रधानमंत्री के आह्वान के अनुसार  रविवार 22 मार्च को व्यापारिक प्रतिष्ठान पूर्णतया बंद रखने  का निर्णय लिया है। साथ ही 25 मार्च तक व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखने की है। व्यापार मंडल अध्यक्ष विपिन नागलिया ने कहा कि जनता कफ्र्यू में व्यापारी पूरा सहयोग करेंगे। महासचिव सुनील मैसोन ने बताया कि ज्वेलर्स भी व्यापारी इस जंग में पूरी तरह साथ हैं। उधर, प्रेमनगर के व्यापारियों ने बाजार बंद करने का फैसला लिया है। प्रेमनगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव पुंज ने बताया कि 22 मार्च को प्रेमनगर का बाजार पूरी तरह से बंद रहेगा। दाम से ज्यादा रुपये लेने वाले व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button