News UpdateUttarakhand

कार्यकर्ताओं को मास्क वितरित किए

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जिला रेडक्रास समिति ने कोरोना काल में जरूरतमंदों को जरूरी सामग्री वितरण समेत अन्य कार्यों पर चर्चा की। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को मास्क भी वितरित किए गए। जीजीआईसी रुद्रप्रयाग में आयोजित संगोष्ठी में रेडक्रास के कार्यकर्ताओं से कहा गया कि वे लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक करें। साथ ही घरों से बाहर निकलने पर मास्क की अनिवार्यता के बारे में बताते हुए प्रेरित करें। समिति के राज्य प्रतिनिधि मुंशी चैमियाल ने लॉकडाउन में जिले में किए गए कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर जसपाल भारती, दीपराज बंगारी, डा. ममता नौडियाल, अजय सेमवाल, प्रकाश सेमवाल समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button