News UpdateUttarakhand

धीरेंद्र प्रताप ने वरिष्ठ पत्रकार अवतार सिंह नेगी के निधन पर शोक जताया

देहरादून। वरिष्ठ पत्रकार अवतार सिंह नेगी के निधन पर शोक व्यक्त उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री धीरेंद्र प्रताप ने देश के जाने-माने पत्रकार और उत्तराखंड आंदोलन के स्तंभ रहे अवतार सिंह नेगी के निधन पर गहरा दुख और शोक व्यक्त किया है धीरेंद्र प्रताप ने कहा है कि अवतार सिंह नेगी ने युवा काल से ही उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लिया था वह उत्तराखंड आंदोलन की नींव के पत्थर थे उन्होंने कहा कि उनके निधन से उत्तराखंड ने अपना एक गौरवशाली पुत्र खो दिया है उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए धीरेंद्र प्रताप ने कहा है कि उनके निधन से उन्हें ह्रदय आघात पहुंचा है।

Related Articles

Back to top button