News UpdateUttarakhand

धीरेंद्र प्रताप ने फुटबॉल खिलाड़ी पेले के निधन पर जताया शोक

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री धीरेंद्र प्रताप ने विश्व फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी रहे ब्राजील निवासी पेले के निधन पर गहरा दुख और शोक व्यक्त किया है।
82 वर्षीय पेले के ब्राजील के मशहूर शहर साओ पाओलो में निधन पर गहरी वेदना व्यक्त करते हुए धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि पेले ने अपने जादुई खेल से पूरी दुनिया को चमत्कृत किया था ।इसीलिए उन्हें पिछली सदी का महानतम फुटबॉल खिलाड़ी का खिताब मिला था ।उन्होंने कहा तेल लेने फुटबॉल खेल में ऐतिहासिक रिकॉर्ड कायम किए थे और उनका खेल देखते ही बनता था उन्होंने कहा उनके निधन से विश्व फुटबॉल का शानदार अध्याय समाप्त हो गया है।

Related Articles

Back to top button