News UpdateUttarakhand

इंदिरा गांधी का सरकारी मीडिया द्वारा ब्लैकआउट किए जाने की धीरेंद्र प्रताप ने निंदा की

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष और प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न इंदिरा गांधी की 38वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आज सरकारी प्रचार माध्यमों रेडियो और दूरदर्शन द्वारा पूरी तरह से उपेक्षा किए जाने की कड़ी निंदा की है।

कांग्रेस नेता धीरेंद्र प्रताप ने कहा है कि इंदिरा गांधी करीब देश की प्रधानमंत्री 15 साल तक रही।यही नहीं वे आजादी की लड़ाई के दौरान 8 महीने तक जेल भी रही परंतु यह अत्यंत खेत का विषय है कि भाजपा के दबाव के चलते आज जहां भारत रत्न सरदार पटेल सरकारी प्रचार माध्यमों में छाए रहे वहीं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के संबंध में कुछ भी दिखा ना या आकाशवाणी द्वारा प्रसारित किया जाना आज सरकार ने उचित नहीं समझा।

कांग्रेस नेता धीरेंद्र प्रताप ने सरकारी प्रचार माध्यमों के इस ग्रुप को भारतीय जनता पार्टी के दबाव का कारण बताया और कहा कि इस तरह से सरकारी प्रचार माध्यमों का दुरुपयोग किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है। उन्होंने कहा इंदिरा गांधी अपने समय में विश्व के महानतम नेता में जानी जाती रही हैं परंतु आज जिस तरह से उनकी उपेक्षा की गई मैं बहुत ही दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है और यदि प्रधानमंत्री की जानकारी में यह बात नहीं है तो उन्हें इस मामले में जांच करवानी चाहिए। उन्होंने कहा यह न केवल भारत के एक भूतपूर्व प्रधानमंत्री का अपमान है बल्कि इंदिरा गांधी ने जो देश की आजादी में जो योगदान दिया उस रूप में यह एक स्वाधीनता सेनानी का अपमान भी है।

Related Articles

Back to top button