News UpdatePoliticsUttarakhand

धीरेंद्र प्रताप अस्वस्थ्ता के चलते पौड़ी से कल शुरू होने वाली कांग्रेस की स्वाभिमान यात्रा में नहीं होंगे शामिल 

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और वरिष्ठ प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप कल पौड़ी से शुरू होने वाली स्वाभिमान यात्रा में शामिल नहीं होंगे।
 पता चला है कि अस्वस्थता के कारण उन्होंने इस यात्रा में शामिल होने में असमर्थता जाहिर की है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों इस यात्रा की तैयारी बैठक में वे  शरीक हुए थे और अगले दिन रात राज्य आंदोलनकारियों के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद अस्वस्थ हो गए थे।
      प्रताप ने कहा कि पार्टी सितंबर में राहुल गांधी प्रियंका गांधी और राज्य कांग्रेस अध्यक्ष करण महारा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य  के नेतृत्व में जो अभी यात्रा की तैयारी चल रही है ,की तैयारी में पूरी ताकत से शरीक होंगे और यात्रा की सफलता के लिए पूरी मेहनत करेंगे ।

Related Articles

Back to top button