News UpdateUttarakhand

मसूरी मंडल में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित विकसित भारत के अमृत काल के दौरान पिछले 11 वर्षों में मोदी सरकार द्वारा सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के तहत विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन मसूरी विधानसभा क्षेत्र के मसूरी मंडल में किया गया।
विकसित भारत संकल्प सभा को वर्चुअल रूप से संबोधित करते हुए प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि पहले भारत सैन्य हथियारों का आयात करता था जबकि अब समय ऐसा है कि हम सैनिक हथियारों के निर्यातक के तौर पर लगातार उभर रहे हैं। डिजिटल पेमेंट पर भी भारत अग्रणी है और अब देश के प्रत्येक युवा, महिला, बुजुर्ग के हाथ में डिजिटल पेमेंट यूपीआई जैसी अहम जिम्मेदारी को स्वयं संभाले हुए हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि धारा 370 और 35ए को हटाने का काम भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि भारत ने अपने अर्थव्यवस्था में काफी उछाल प्राप्त की है। कृषि मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में लखपति दीदी बनाने का काम लगातार जारी है, 1.65 लाख के लक्ष्य को पूर्ण करते हुए हम लोग आगे बढ़ रहे हैं। मोदी जी के नेतृत्व में उत्तराखंड की भाजपा सरकार प्रदेशहित के लिए काफी अच्छा काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मसूरी पेयजल योजना की स्वीकृति भी दे

Related Articles

Back to top button