News UpdateUttarakhand

छात्रसंघ चुनाव की तिथि जल्द घोषित करने की मांग, कुलपति को सौंपा ज्ञापन

ऋषिकेश। अभाविप कार्यकर्ताओं ने श्रीदेव सुमन विवि परिसर ऋषिकेश में व्याप्त समस्याओं को लेकर आवाज उठाई। उन्होंने छात्रसंघ चुनाव की तिथि जल्द घोषित करने सहित अन्य मांगों को लेकर कुलपति को ज्ञापन सौंपा।
बुधवार को श्रीदेव सुमन विवि परिसर ऋषिकेश में अभाविप कार्यकर्ताओं ने कुलपति को ज्ञापन सौंपा। नगर मंत्री अनिरुद्ध शर्मा ने विसम सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में फेल हुए विद्यार्थियों को अगले सेमेस्टर में प्रमोट करने, तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए स्पेशल बैक पेपर आयोजित कराने, महाविद्यालय ऋषिकेश के विवि परिसर में पूर्ण विश्वविद्यालय स्थापित करने, छात्रसंघ चुनाव की तिथि जल्द से जल्द घोषित करने, विवि परिसर ऋषिकेश में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की कमी को पूरा करने की मांग की। इस मौके पर जिला प्रमुख विवेक शर्मा, जिला संयोजक शुभम शर्मा, जिला संगठन मंत्री मनीष राय, अक्षय रावत, नगर अध्यक्ष प्रवीण रावत, रोहित सोनी, आशीष रनाकोटि, विजय, रचित गोयल, राजू, प्रभात पांडे, अमन पांडे, हिमांशु जाटव, अर्जुन ठाकुर, अनिल प्रसाद गैरोला उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button