News UpdateUttarakhand

चयन आयोग की नियुक्तियों में हुए घोटले की सीबीआई जांच की मांग

हरिद्वार। उत्तराखंड क्रांति दल ने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की नियुक्तियों में हुए घोटले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश सिंह के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।
यूकेडी के जिलाध्यक्ष बल सिंह सैनी ने बताया कि घोटले की जांच एसआईटी कर रही है, इसमें कर्मचारियों और कुछ विशेष राजनितिक दलों की संलिप्तता सामने आ रही है। घपले से राज्य की छवि धूमिल और दागदार हो रही है। इस दौरान रविंद्र वशिष्ठ, सरिता पुरोहित, चैधरी बृजवीर सिंह, प्रदीप उपाध्याय, रजत शर्मा, जसवंत सिंह बिष्ट, सुरेंद्र सिंह रावत, आशुतोष सोती, अमित वर्मा और बीआर गैरोला आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button