National

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री श्रीमती शीला दीक्षित के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने अपने शोक संदेश में श्रीमती दीक्षित को कुशल राजनीतिज्ञ एवं समाज सेवी बताते हुए कहा कि उन्होंने वर्षों तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहकर समाज को नई दिशा दी। उन्होंने उनके निधन को देश की राजनीति को अपूरणीय क्षति बताया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यवक्त की है।

Related Articles

Back to top button