National

दिल्ली और मुंबई के बीच रेल से सफर करने वालों के लिये बड़ी खुशखबरी

नई दिल्ली। दिल्ली और मुंबई के बीच सफर करने वाले हजारों यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। दरअसल, रेलवे ने 8 फरवरी (शुक्रवार) से दिल्ली-मुंबई के बीच सुपरफास्ट एसी एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, ट्रेन 09005/09006 मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस दो चक्कर लगाएगी। इस ट्रेन में दो वातानुकूलित 2 टीयर, 10 वातानुकूलित 3 टीयर श्रेणी के डिब्बे होंगे।

मुंबई से 8 फरवरी को शाम को चलेगी  जानकारी के मुताबिक, 8 फरवरी को मुंबई से 09005 मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली सुपरफास्ट एसी एक्सप्रेस 4 बजे शाम को चलेगी और अगले दिन यानी 9 फरवरी की सुबह 7:55 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यानी तकरीबन 16 घंटे में मुंबई से दिल्ली का सफर तय करेगी।

इसके बाद नई दिल्ली से वापसी में 9 फरवरी को ट्रेन संख्या 09006 नई दिल्ली-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट दोपहर 2:50 बजे चलेगी व अगले दिन सुबह 6:55 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।

बता दें कि यह स्पेशल ट्रेन रास्ते में बडोदरा (गुजरात) और कोटा (राजस्थान) स्टेशनों पर रुकेगी। वहीं, 22921/22922 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस अंत्योदय एक्सप्रेस को वापी स्टेशन पर छह महीने के लिए अस्थायी ठहराव दिया है।

Related Articles

Back to top button