News UpdateUttarakhand

क्षेत्र पंचायत प्रमुख संगठन का प्रतिनिधिमंडल सीएम से मिला

देहरादून। क्षेत्र पंचायत प्रमुख संगठन उत्तराखण्ड का एक प्रतिनिधिमण्डल मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड तीरथ सिंह रावत से मिला, तथा उन्हें उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री के पद पर आसीन होने की शुभकामनाऐं प्रेषित की। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख संगठन के अध्यक्ष व द्वारीखाल प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा द्वारा प्रदेश के प्रमुखों की ओर से एक मांग पत्र माननीय मुख्यमंत्री जी को प्रेषित किया। उत्तराखण्ड के क्षेत्र पंचायत प्रमुखों की लम्बे समय से विभिन्न मांगों का शासन स्तर से निराकरण नही हो पा रहा था, जिस पर माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा आशवासन दिया गया कि शीघ्र ही इन मांगों पर विचार किया जायेगा। इस मौके प्रतिनिधि मण्डल के सदस्य शैलेन्द्र सिंह कोहली, बीना राणा, विनीता रावत, बचन पंवार आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button