News UpdateUttarakhand

ट्रक की चपेट में आने से मासूम की मौत

देहरादून। रविवार दोपहर डोईवाला में दर्दनाक हादसा हो गया। एक मासूम की ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गयी। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिल्हाल बच्चे की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है।
मिली जानकारी के अनुसार डोईवाला क्षेत्र के खता रोड पर गैस सिलेंडर से भरे ट्रक ने रविवार की दोपहर एक साइकिल सवार मासूम को टक्कर मार दी। इस दौरान बच्चा ट्रक की चपेट में आ गया और कुचलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटना दोपहर करीब 12.30 बजे की है। हादसा होते ही आरोपी ड्राइवर मौके से फरार हो गया। बच्चे की शिनाखत नहीं हो सकी है। शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भिजवाया गया है। आस-पास के क्षेत्रों में बच्चे की शिनाखत के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपी की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button