Uttarakhand

देहरादून पुलिस टीम द्वारा जीती गयी चैम्पियनशिप ट्राफी एस0एस0पी0 को की गयी भेंट

देहरादून।  19 वीं प्रादेशिक अर्न्तजनपदीय /वाहिनी,पुलिस (कुश्ती/कबड्डी/बॉक्सिग/वेटलिफ्टिंग) प्रतियोगिता का आयोजन जनपद उधमसिंह नगर मे दिनांक 2-11-19 से 4-11-19 तक किया गया था। उक्त प्रतियोगिता में  13 जनपदों  तथा 06 वाहिनी, कुल 19  टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया था। प्रतियोगिता में देहरादून जनपद से 14 खिलाड़ियो ने अलग- अलग प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के दौरान जनपद देहरादून द्वारा कुश्ती /बॉक्सिंग में प्रथम स्थान प्राप्त कर चैम्पियनशिप ट्रॉफी प्राप्त की गयी । प्रतियोगिता समाप्ति के उपरान्त आज दिनांक 6-11-19 को विजय दून पुलिस टीम द्वारा  पुलिस कार्यालय देहरादून में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय को चैम्पियनशिप ट्रॉफी भेंट की गयी ।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा टीम को प्रतियोगिता में उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए उनसे आने वाली प्रतियोगिता में इसी प्रकार के प्रदर्शन की उम्मीद की व टीम के उत्साहवर्ध हेतु टीम को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली पुलिस टीम के सदस्यों के नाम इस प्रकार से हैंः-

1-का0 विक्रम सिंह –(टीम कोच)
2-हे0का0 राहुल-बॉक्सिंग
3-का0 विशाल-बॉक्सिंग
4-का0 आदित्य राठी-बॉक्सिंग
5-म0का0 पूजा कार्की-बॉक्सिंग
6-का0 भरतवीर-कुश्ती
7-का0 जोगेन्द्र -कुश्ती
8-का0 विश्वास-कुश्ती
9-का0 विवेक कुमार-कुश्ती
10-का0 अंकित-कुश्ती
11-का0सुमित-कुश्ती
12-म0का0 विजेता-कुश्ती
13-म0का0 प्रीति-कुश्ती
14-म0का0 दीपा रावत- वेटलिफ्टिंग

Related Articles

Back to top button