HealthUttarakhand

देहरादून दिव्यांगजनों/वृद्धजनों को घर घर टीकाकरण शुरू*_

देहरादून। शनिवार को देहरादून जनपद में दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों के टीकाकरण अभियान के तहत पहले दिन 70 दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों को टीका लगाया गया। इस अभियान के लिए जनपद में 15 से अधिक मोबाइल टीमें लगाई गई हैं। शनिवार को जनपद के सभी ब्लॉकों में अभियान के तहत टीका लगाया गया।
     मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज उप्रेती ने बताया कि इस अभियान पर जनता की ओर से अच्छी प्रतिक्रिया आ रही है। व्हाटसएप्प एवं एस एम एस के माध्यम से टीकाकरण हेतु लाभार्थियों का विवरण प्राप्त हो रहे हैं। यह कार्य अभियान मोड पर संचालित किया जा रहा है।
*दिव्यांगजनों व वृद्धजनों हेतु हेल्पलाइन नम्बर* – *93685 30756*
——————————————–

Related Articles

Back to top button