Uttarakhand

अरदास समाज कल्याण संस्था के युवा  कार्यकर्ताओं ने कोविड-19 को लेकर जनता को जागरूक किया

देहरादून। अरदास समाज कल्याण संस्था के युवा  कार्यकर्ताओं ने रायपुर स्तिथ लोहार बस्ती के आसपास कोविड जागरूकता को ले कर मास्क, सैनिटाइजर एवं महिलाओं को सेनेटरी पैड्स वितरित कर सोशल डिस्टनसिंग, स्वच्छता एवं मास्क पहनने को ले कर जागरूक किया।
      इस अवसर पर संस्थापक राजवीर सिंह ने कहा कि अब जैसा कि कोविड बहुत ज़्यादा बढ़ रहा है और घर मे रहा भी नहीं जा सकता काम के चलते तो मात्र जागरूक होना ही रास्ता बचता है इससे बचने का। इसी के मद्देनजर आज आस्क संस्था के युवा कार्यकर्ताओं द्वारा यह अभियान चलाया गया। राजवीर सिंह ने कहा कि ऐसे वक्त में लोगों को अपना ध्यान खुद रखने की आवश्यकता है जिसके लिए उन्हें सही जानकारी होना भी ज़रूरी है।

Related Articles

Back to top button