News UpdateUttarakhand

उत्तराखण्ड में जानलेवा बिमारी टाइफस की दस्तक

देहरादून। उत्तराखंड में डेंगू के बाद अब एक और जानलेवा बीमारी ने दस्तक दे दी है। डॉक्टरों की राय मानें तो जरूरी बचाव कर इस बीमारी से बचा जा सकता है। लक्षणों का पता चलते ही चिकित्सकीय सलाह लेना बहुत जरूरी है। हरिद्वार में डेंगू के साथ अब स्क्रब टाइफस के मामले भी सामने आने लगे हैं।
जिला अस्पताल में स्क्रब टाइफस के छह मरीज भर्ती किए गए। इनमें से तीन मरीजों को जिला अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है। इस सीजन में यह पहला मामला है जब स्क्रब टाइफस के मामले सामने आए हैं। हरिद्वार जिले में डेंगू के मरीज लगातार सामने आ रहे हैं। जिला अस्पताल प्रबंधन ने डेंगू के मरीजों के लिए छह बेड का अतिरिक्त आइसोलेशन वार्ड बनाया है। अभी डेंगू के मरीजों की संख्या कम नहीं हुई थी कि स्क्रब टाइफस से जुड़े मामले भी आने लगे हैं। जिला अस्पताल में स्क्रब टाइफस से पीड़ित छह मरीज भर्ती हो चुके हैं। जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. चंदन मिश्रा ने बताया कि अस्पताल में स्क्रब टाइफस के छह मरीज भर्ती हुए थे। तीन मरीजों की तबीयत में सुधार होने के बाद उनको छुटटी दे दी गयी। तीन मरीज अभी भी जिला अस्पताल में भर्ती हैं।

Related Articles

Back to top button