News UpdateUttarakhand

गृह मंत्रियों के चिंतन शिविर की तैयारियों की समीक्षा की

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में 27 एवं 28 अक्टूबर को सूरजकुंड फरीदाबाद में प्रस्तावित गृह मंत्रियों के चिंतन शिविर के संबंध में तैयारियों की समीक्षा बैठक ली। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह मंत्री की अध्यक्षता में प्रस्तावित उक्त चिंतन शिविर में उत्तराखंड की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रतिभाग करेंगे। प्रस्तावित शिविर में राज्यो द्वारा केंद्र के साथ विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। बैठक में पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी तथा गृह विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button