News UpdateUttarakhand

मंदिर का सामान ले जा रहे नेपाली मजदूरों पर भालू ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल

टिहरी। टिहरी के घनसाली में बालगंगा क्षेत्र के बूढ़ाकेदार विशन गांव में सुबह मंदिर का सामान ले जा रहे दो नेपाली मजदूरों पर भालू ने हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। घायलों को ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्या केंद्र बेलेश्वर में भर्ती किया गया है।
घटना सुबह करीब छह बजे की है। नेपाली मजदूर प्रकाश बोरा पुत्र दिलबहादुर, दुर्गा मगर पुत्र हरिराम मगर गांव से बोल्या मंदिर के लिए जरूरी सामान पहुंचा रहे थे। इसी दौरान डोल चैकी के पास घात लगाए बैठे भालू ने मजदूरों पर हमला कर दिया। हमले में दोनों बुरी तरह घायल हो गए। दोनों मजदूरों के चिल्लाने के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
घायलों को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्या केन्द्र बेलेश्वर पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर राजकुमार शराफ, गौरी शंकर, दीपक, लक्ष्मण की टीम ने घायलों का उपचार किया। ग्राम प्रधान सविता देवी ने बताया कि भालू के हमले से ग्रामीणों डरे हुए हैं। उन्हांेने वन विभाग से भालू से निजात दिलाने की मांग की हैं। वन रेंज अधिकारी प्रदीप चैहान ने बताया कि भालू के हमले की सूचना मिली हैं। मौके पर टीम को भेजा गया है। वन कर्मियों की टीम वहां गश्त करेगी। जरूरत पड़ने पर भालू पकड़ने के लिए पिंजड़ा भी लगाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button