News UpdateUttarakhand

गैस लीक होने से सिलेंडर में लगी आग

ऋषिकेश। रिपुरकलां क्षेत्र में एक घर में खाना बनाते समय सिलेंडर से गैस लीक हो गई। इससे सिलेंडर में आग लग गई। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
रायवाला थानाध्यक्ष भुवनचंद्र पुजारी ने बताया कि बुधवार सुबह 11.30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि हरिपुरकलां में खाना बनाते सिलेंडर से गैस की लीक होने से आग लग गई। पुलिस ने तत्काल फायर बिग्रेड को मौके पर बुलाया। फायर ब्रिगेड की टीम ने कुछ मिनटों में सिलेंडर में लगाी को बुझा लिया। उन्होंने बताया कि गली नंबर पांच में शंकुलता पत्नी वीर सिंह सुबह खाना बना रही थीं। इसी बीच सिलेंडर से गैस लीक होने लगी, जिस वजह सिलेंडर में आग पकड़ी।

Related Articles

Back to top button