News UpdateUttarakhand

राजाजी पार्क से निकलकर हरिद्वार के मंदिर में घुसा गुलदार

हरिद्वार। राजाजी टाइगर रिजर्व के जंगलों से जानवरों का रिहायशी इलाकों में आना लगातार जारी है। आज हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया के मंदिर में गुलदार घुसने से हड़कंप मच गया। मंदिर के पुजारी ने इसकी सूचना वन प्रभाग को दी। मौके पर पहुंची टीम गुलदार को पकड़ने की कोशिश कर रही है लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है। वन प्रभाग ने मौके पर पिंजरा भी मंगवाया है। जाल के माध्यम से गुलदार को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। गुलदार के रिहायशी इलाके में आने की सूचना मिलने के बाद मौके पर भारी संख्या में लोग भी इकट्ठा हो गए हैं।

Related Articles

Back to top button