Uttarakhand

द हंस फाउंडेशन के सहयोग से वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश रावत  द्वारा जरूरतमंदों को कम्बल व मास्क वितरण किया गया

देहरादून। कैंट विधानसभा के अंतर्गत वार्ड 31 कौलागढ़ वार्ड के बाजावाला क्षेत्र में द हंस फाउंडेशन( माता मंगल जी व  भोले जी महाराज) के सहयोग से वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश रावत  द्वारा अत्यधिक ठंड के मौसम को देखते हुए जरूरतमंदों को कम्बल व मास्क वितरण किया गया साथ ही क्षेत्रवासियों को आयुष किट व होम्योपैथी दवाई का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर लोगो को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत  की सरकार द्वारा किये जा रहे जनकल्याण  कार्यो एवं  नीतियों का विवरण दिया व सरकार की अत्यंत लाभकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर सरकार की पत्रिका पुस्तिका एवं पत्रक वितरित किए गये।
      इस अवसर पर श्रीमती सुदर्शना बिष्ट, पूजा नौटियाल, श्रीमती लक्ष्मी असवालजी, श्रीमती निशा राणा जी श्रीमती जानकी देवी विजय दत्ता श्रीमती बीना देवी श्रीमती किरण दत्ता, नरेंद्र राणा जी,  सतेंदर चौहान जी,  मनोज धौंडियाल जी कुलदीप चंद जी  जितेंद्र जी  हिम्मत भंडारी  श्रीमती सुशीला धस्माना राजेश्वरी रावत रितु शर्मा संदीप जी इंदर सिंह थापा क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button