News UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

देहरादून जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 475 हुई  

देहरादून। जिलाधिकारी डाॅं0 आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत 158 सैम्पल जाचं हेतु भेजे गये तथा 03 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिनमें 03 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के फलस्वरूप जनपद में कोरोना पाॅजिटिव संक्रमितों की संख्या 475 हो गई है, जिनमें 117 व्यक्ति वर्तमान में उपचाररत् हैं। इसके अतिरिक्त जनपद में आज कुल 252 व्यक्तियों के सैम्पल लिये गये तथा 31 व्यक्तियों की रैण्डम सैम्पलंग की गयी।
आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा जनपद अंतर्गत में 11673 व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी का कार्य करते हुए तथा इनमें से होम क्वारंटीन किये गये 86 व्यक्तियों की स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी प्राप्त की गयी। आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों की 25 टीमों द्वारा जनपद देहरादून अन्तर्गत बनाये गये विभिन्न कन्टेंमेंट जोन में 654 व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी का कार्य किया। अन्य राज्यों से जनपद में पंहुचे कुल 767 व्यक्तियों को स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत क्वारंटीन किया गया।
कोरोना वायरस संक्रमण कोविड-19 की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु समस्त मेडिकल स्टोर पर बिना चिकित्सक के परामर्श की पर्ची के सर्दी, खांसी व जुकाम की दवाईयों का विक्रय प्रतिबन्धित किये जाने के उपरान्त समस्त मेडिकल स्टोर स्वामियों द्वारा जनपद में कुल 143 व्यक्तियों को चिकित्सकीय पर्ची के आधार पर सर्दी, खांसी व जुकाम की दवाईयां विक्रय की गयी।
कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत लाॅक डाउन अवधि के दौरान जनपद में बनाये गये 2 राहत शिविरों जैन धर्मशाला देहरादून एवं नगर निगम रैन बसेरा लाल पुल में ठहरे हुए 14 व्यक्तियों को चिकित्सकों एवं परामर्शदाताओं द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण उपरान्त कांउसिलिंग प्रदान की गयी। कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत दिहाड़ीध्मजदूरी करने आये 11 श्रमिकों जिन्हे जैन रैन बसेरा, नगर निगम, लाल पुल, देहरादून में बनाये गये राहत शिविर में ठहराया गया है, की साईकेट्रिक सपोर्ट टीम द्वारा रिवाइस्ड कांउसिलिंग की गयी। आज विभिन्न ड्यूटियों में तैनात कार्मिकों को 30 एन-95 मास्क, 500 ट्रिपल लेयर मास्क, 60 सेनिटाइजर, 500 एक्सामिनेशन गलब्स वितरित किये गये।

Related Articles

Back to top button