News UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 63 हजार पार

-प्रदेश में 316 नए कोरोना संक्रमित मिले, चार मरीजों की मौत

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 63 हजार पार हो गया है। बीते 24 घंटे के भीतर चार मरीजों की मौत और 316 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं, 409 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को 12481 सैंपल जांच में निगेटिव पाए गए। प्रदेश में 316 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 63197 हो गई है।
मंगलवार को देहरादून जिले में सबसे अधिक 74 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। ऊधमसिंह नगर में 59, पौड़ी में 43, नैनीताल में 29, हरिद्वार में 21, अल्मोड़ा में 19, पिथौरागढ़ में 19, टिहरी में 14, चमोली में 13, उत्तरकाशी में 12, टिहरी में सात, बागेश्वर व चंपावत जिले में तीन-तीन कोरोना संक्रमित मिले। प्रदेश में आज चार संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। इसमें दून मेडिकल कॉलेज में एक, कैलाश हॉस्पिटल में एक, हिमालयन हॉस्पिटल में एक, जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में एक मरीज ने दम तोड़ा है। अब तक 1033 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 57951 मरीज ठीक हो चुके हैं। उत्तराखंड में अक्तूबर माह के दौरान कोरोना के मामलों में करीब 31 प्रतिशत की कमी आई है।

Related Articles

Back to top button