Politicsउत्तरप्रदेश

कांग्रेस पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट* *दूसरी लिस्ट में भी 40% महिलाओं को टिकट*

न्याय के लिए संघर्ष करने वाली आवाज़ों को फिर मिली प्रियंका गांधी की सूची में जगह*
लखनऊ।वाल्मीकि समाज के अधिकारों के लिए लड़ने वाले सिकंदर वाल्मीकि* जी को कांग्रेस ने आगरा कैंट सीट पर प्रत्याशी बनाया है। सिकंदर वाल्मीकि ने वाल्मीकि समाज पर भाजपा सरकार के अत्याचार के ख़िलाफ़ लगातार संघर्ष किया। वे जल निगम में सरकारी कर्मचारी थे लेकिन अपने समाज के अधिकारों की लड़ाई के लिए उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी। नौकरी करते समय जब उन्होंने हाथरस की बलात्कार पीड़िता के न्याय के लिए कैंडल मार्च निकाला था, तब उनको सस्पेंड कर दिया गया था। भाजपा सरकार की पुलिस द्वारा हिरासत में अरुण वाल्मीकि की हत्या के बाद, सिकंदर वाल्मीकि ने बढ़-चढ़कर न्याय की आवाज़ उठाई थी।
*कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता स्वर्गीय राजीव त्यागी जी की पत्नी श्रीमती संगीता त्यागी जी* को कांग्रेस पार्टी ने साहिबाबाद सीट से उम्मीदवार बनाया है। ग़ौरतलब है कि श्री राजीव त्यागी जी की एक लाइव टीवी डिबेट के दौरान हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई थी। श्रीमती संगीता त्यागी जी ने टीवी चैनलों में नफ़रत के तत्वों से भरी बहस को इसका ज़िम्मेदार बताया था और वे टीवी चैनलों में हेट स्पीच को रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट भी गई थीं।
*किसान आंदोलन में सक्रिय रही पूनम पंडित* स्याना से कांग्रेस की उम्मीदवार बनाई गईं। पूनम पंडित जी ने किसान आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लिया और किसान आंदोलन की मुखर आवाज़ बनीं। पूनम जी ने महिलाओं के मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया।
*टुक्की मल खटिक को कांग्रेस पार्टी ने ख़ुर्जा* से उम्मीदवार बनाया है। टुक्की मल खटिक सामाजिक न्याय के मुद्दों पर लगातार आवाज़ उठाते रहे हैं। कोरोना के समय उन्होंने लगातार सड़क पर जा रहे श्रमिकों को भोजन- पानी उपलब्ध करवाया और हज़ारों जरूरतमंदों तक अनाज पहुँचाया। टुक्की मल खटिक कांग्रेस की युवा आवाज़ हैं और बुलन्दशहर के ज़िला अध्यक्ष भी रहे।
*बड़ोत से राहुल कश्यप कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे*। राहुल कश्यप कहार समाज से आते हैं और अपने समाज के अधिकारों के लिए लगातार आवाज़ उठाते रहे हैं। उन्होंने ज़िला पंचायत चुनाव लड़कर क्षेत्र में अपनी आवाज़ की धाक स्थापित की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button