National

स्पिक मैके मनायेगा छठा अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन आई0आई0टी0 खडगपुर में-किरण सेठ

देहरादून। स्पिक मैके अपना छठा अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन आई0आई0टी0 खडगपुर में मनाने जा रहा है यह जानकारी स्पिक मैके की संस्थापक पद्मश्री किरण सेठ ने आज एक प्रैस कांफ्रेस के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि यह आयोजन उनकी संस्था व बंगाल चम्बर द्वारा किया जायेगा। जो कि 3 जून 2018 से लेकर 9 जून 2018 तक आई0आई0टी0 खडगपुर में किया जायेगा। जिसमें देश विदेश से लगभग 1500 प्रतिनिधि सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे। किरण सेठ ने बताया चूंकि वह खुद आई0आई0टी0 दिल्ली के मैकेनिकल इंजीनियर विभाग के प्रोफेसर रह चुके हैं, उन्होंने बताया कि इस अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेदन का उद्देश्य आज की युवा पीढ़ी के मध्य क्लासीकल कला को बढ़ावा देना है ताकि भारत की संस्कृति की पहचान आज की युवा पीढ़ी को हो सके। मीडिया से बातचीत के दौरान सैके्रट्री स्पिक मैके विघा वासन ने बताया कि इस एक सप्ताह के सम्मेलन में योग, भारतीय क्लासिकल संगीत, विरासत एवं प्राकृतिक भ्रमण आदि का भी आयोजन किया जायेगा। इस सम्मेलन का मकसद युवाओं को भारत की संस्कृति, लोक संगीत और योग जैसी बहुमूल्य चीजों से अवगत कराना है। इस मौके पर संस्था के वाईस चेयरपर्सन अशोक जैन एवं वालंटियर्स भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button