News UpdateUttarakhand

विवेकाधीन कोष से 81 महिलाओं को 5 लाख रु के चेक वितरित किए

ऋषिकेश। बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने करवा चौथ व्रत के पुण्य अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष विवेकाधीन कोष से 81 सुहागिन महिलाओं को 5 लाख रुपए के चेक वितरित किए। इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने सभी महिलाओं को करवा चौथ व्रत की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा कि करवा चौथ व्रत  उत्तर भारत के अनेक प्रान्तों में मनाया जाने वाला पर्व है। यह कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। यह पर्व सौभाग्यवती (सुहागिन) स्त्रियाँ मनाती हैं। व्रत सुबह सूर्याेदय से शुरू होकर रात में चंद्रमा दर्शन के बाद संपूर्ण होता है।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सभी नारियाँ करवाचौथ का व्रत बडी़ श्रद्धा एवं उत्साह के साथ रखती हैं। पति की दीर्घायु एवं अखण्ड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए इस दिन भालचन्द्र स्वरूप श्रीगणेश जी की अर्चना की जाती है। श्री अग्रवाल ने कहा कि करवाचौथ को रात में चन्द्रमा को अर्घ्य देने के उपरांत ही सुहागिन महिलाएं भोजन ग्रहण करती है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, पार्षद लव कांबोज, रविंद्र राणा, पार्षद अनीता प्रधान, रजनी बिष्ट, सीमा रानी, शिवानी भट्ट, ममता नेगी, सुभाष बाल्मीकि, जय कुमार उपाध्याय, जयंत किशोर शर्मा, दुर्गा देवी, विनोद भट्ट आदि सहित अनेक लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन वीर भद्र मंडल की महामंत्री एवं पार्षद सुंदरी कंडवाल ने किया।

Related Articles

Back to top button