News UpdatePoliticsUttarakhandसिटी अपडेट

कांग्रेस ने हरिद्वार में निकाली भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा

हरिद्वार। आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में कांग्रेस ने मंगलवार को हरिद्वार में भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हुआ। महानगर कांग्रेस की तिरंगा यात्रा हरिद्वार में आर्य नगर चैक से अग्रसेन चैक तक निकली। यात्रा का कई जगह फूलों से स्वागत किया गया। हरिद्वार जनपद के प्रभारी पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने इस दौरान भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला।
सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत के सभी लोगों को मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के तिरंगा यात्रा कार्यक्रम की घोषणा होते ही भाजपा ने भी पूरे देश में हर घर तिरंगा लगाने का फरमान जारी कर दिया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने जो झंडे मंगाए हैं वह भी चाइना से हैं। तिरंगे के नाम पर चाइना को मालामाल कर दिया। उन्होंने कहा कि इससे भाजपा का चाल चरित्र का मालूम चलता है कि भाजपा का नारा स्वदेशी अपनाओ कितना सही है। यात्रा के संयोजक पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने हरिद्वार में हाल ही में भाजपा के ही दो नेताओं की बीच मारपीट पर बोलते हुए भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शहर में नशे के कारोबार को भाजपा का संरक्षण प्राप्त है यह इस प्रकरण से जाहिर भी हो चुका है। ज्वालापुर विधायक ने कहा कि तिरंगा यात्रा से कांग्रेस देशभर में भारत जोड़ो का नारा दे रही है। पूर्व दर्जाधारी डॉ संजय पालीवाल ने कहा कि 9 लेकर 15 अगस्त तक प्रतिदिन यात्रा निकाली जाएगी तथा क्षेत्रवार जो भी कांग्रेसजन घर बैठे हैं उन्हें जगाने का कार्य किया जाएगा। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि जैसा जोश पहले दिन देखने को मिला इसी जोश को बरकरार रखना है। 2024 में लोकसभा चुनाव में जनता इस सरकार से पूरा हिसाब लेगी और इस सरकार को उखाड़ने का कार्य करेगी। मेयर अनिता शर्मा,राज्य मंत्री संतोष चैहान तथा महिला जिलाध्यक्ष विमला पांडे ने कहा कि महिलाओं का दो वक्त का चूल्हा नहीं जल पा रहा है,राशन में गेहूं बंद कर दिया है तथा गरीबों के सफेद राशन कार्ड जेल भेजे जाने का भय दिखाकर रद्द कर दिए गए। ऐसी हिटलरशाही सरकार के दिन पूरे हो गए हैं। कार्यक्रम में चै. बलजीत सिंह, हाजी नईम कुरैशी, फुरकान कली, अशोक शर्मा, श्रमिक नेता राजवीर सिंह ,श्रमिक नेता मुरली मनोहर, पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रदीप चैधरी, कार्यकारी जिलाध्यक्ष ग्रामीण राजीव चैधरी, अनिल भास्कर, पार्षद राजीव भार्गव, पार्षद कैलाश भटट, पूर्व पार्षद अमन गर्ग, पार्षद महावीर वशिष्ठ, पार्षद उदय वीर चैहान, पार्षद जफर अब्बासी, हाजी रफी खां,महेश प्रताप राणा, विकास चैधरी, यशवंत सैनी, शुभम अग्रवाल, शैलेंद्र सिंह, कैलाश प्रधान,बीएस तेजियान, नीशा शर्मा,शशी झा, शुभम जोशी, अंजू मिश्रा, संजय शर्मा, बीना कपूर,सुषमा सहगल,नीलम धीमान,पर्वती नेगी, सोम त्यागी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button