News UpdateUttarakhand

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव लेंगे कांग्रेस नेताओं की बैठक

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, राजीव भवन, देहरादून में प्रातः 11ः00 बजे से प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल एवं उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी सहित सभी वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में जनपद देहरादून, जनपद हरिद्वार, जनपद पौडी, जनपद टिहरी, जनपद रूद्रप्रयाग, जनपद उत्तरकाशी एवं जनपद उधमसिंहनगर के पूर्व सांसद, सांसद प्रत्याशी 2019, विधायकगणों, पूर्व विधायकगणों, 2022 के विधानसभा प्रत्याशीगणों, पी.सी.सी. सदस्यों, प्रदेश पदाधिकारियों, जिला पंचायत के वर्तमान व पूर्व अध्यक्ष, नगर पालिका एवं नगर पंचायत के वर्तमान व पूर्व अध्यक्ष, जिला/महानगर अध्यक्षगणों, ब्लाक/नगर अध्यक्षगणों, अनुषांगिक संगठनो, विभागों एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्षगणों की महत्वपूर्ण बैठक की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कंाग्रेस महामंत्री नवीन जोशी ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में चल रही कन्या कुमारी से कश्मीर तक भारत जोडो यात्रा के सफल आयोजन एवं पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की तैयारी हेेतु प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के आह्रवान पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मण्डलवार बैठकें आयोजित की जा रही हैं। 3 नवम्बर को कुमाऊं मण्डल के पदाधिकारियों की बैठक अल्मोड़ा मे सम्पन्न हुई जिसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा हुई। इसी क्रम में 5 नवम्बर को प्रदेश कार्यालय देहरादून में गढ़वाल मण्डल के कांग्रेसजनों की बैठक होगी।

Related Articles

Back to top button