News UpdateUttarakhand

जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, फूंका पुतला

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार की उत्तराखण्ड विरोधी नीति के खिलाफ राज्यभर में जिला मुख्यालयों पर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया। इसी कार्यक्रम के तहत आज प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में देहरादून मुख्यालय में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा ऐस्लेहॉल चौक पर राज्य की भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री डॉ0 हरक सिंह रावत एवं प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकान्त धस्माना ने भी प्रतिभाग किया। महिला कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राज्य की प्रस्तावित राजधानी गैरसैण में चल रहे वर्षाकालीन सत्र के दौरान धमी सरकार द्वारा विपक्ष की पूरी तरह अनदेखी की जा रही है तथा विपक्ष द्वारा उठाये जा रहे जनहित के मुद्दों पर राज्य की धामी सरकार चर्चा कराने से बच रही है जो कि लोकतंत्र के लिए उचित नहीं है।
महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने राज्य की भाजपा सरकार पर उत्तराखण्ड राज्य निर्माण आन्दोलन की भावना की पूरी तरह अनदेखी करने का भ आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार राज्य की प्रस्तावित राजधानी गैरसैण में चल रहे वर्षाकालीन सत्र में विपक्षी सदस्यों द्वारा उठाये जा रहे मुद्दों पर चर्चा से बचना चाहती है जो उत्तराखण्ड राज्य के प्रति भाजपा की नीयत और नीतियों को दर्शाता है। कांग्रेस ने भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली को राज्य निर्माण आन्दोलन की भावना के विपरीत बताते हुए गैरसैण राजधानी के मामले में भी भाजपा सरकार की मंशा पर सवाल उठाये हैं।
कांग्रेसजनों ने कहा कि भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली से न केवल राज्य निर्माण की भावनायें आहत हुई हैं अपितु राज्य निर्माण आन्दोलन के शहीदों और आन्दोलनकारियों का भी अपमान हुआ है। गैरसैण राज्य निर्माण आन्दोलन की आत्मा कही जाती है जिसका सम्मान करते हुए तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा जनभावना को देखते हुए गैरसैण में विधानसभा सत्र आहुत करने की शुरूआत की गई थी परन्तु भाजपा सरकार द्वारा जिस प्रकार सदन में विपक्षी सदस्यों के द्वारा उठाये जा रहे जनसरोकार के मामलों को अनदेखा किया जा रहा है वह स्वस्थ लोकतंत्र की परम्परा के भी विपरीत है जिसका कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करती है। पुतला दहन कार्यक्रम में प्रदेश महिला उपाध्यक्ष आशा डोबरियाल शर्मा, नजाम खान, चन्द्रकला नेगी, महासचिव पुष्पा पंवार, सुशीला शर्मा, अनुराधा तिवाडी, कोमल बोहरा, संगीता गुप्ता, दीपा चौहान, भावना, विमला, अनीता दास, रेखा ढींगरा, आकांक्षा, मंजीत, लीला रावत शामिल थे।

Related Articles

Back to top button