Uttarakhand

कोंग्रेस नेता धीरेन्द्र परताप ने कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन पर शोक व्यक्त किया

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष और वरिष्ठ प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास के निधन पर गहरा दुख और शोक व्यक्त किया है ।
धीरेंद्र प्रताप ने चंदन राम दास को राज्य के बहुत ही जनप्रिय नेताओं में से एक बताते हुए कहा है कि उनके निधन से जमीन से जुड़ा हुआ एक अच्छा राजनेता उत्तराखंड राज्य ने खो दिया।  उन्होंने कहा कि  उत्तराखंड राज्य आंदोलन में भी चंदन राम दास जी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया था और एक विधायक और मंत्री के रूप में उनके कार्यों की प्रशंसा की गई ।   उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि दुख की इस घड़ी में  ईश्वर उनके परिवार को धैर्य प्रदान करें।

Related Articles

Back to top button