News UpdatePoliticsUttarakhand

कांग्रेस नेता धीरेंद्र प्रताप ने पूर्व विधायक कुंवर सिंह नेगी के निधन पर शोक व्यक्त किया

चमोली /देहरादून।  उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष और वरिष्ठ प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने चमोली जनपद से पूर्व विधायक व कांग्रेस के प्रतिष्ठित नेता कुंवर सिंह नेगी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
      स्वर्गीय कुंवर सिंह नेगी को स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा के निकटतम साथियों में से एक बताते हुए धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि स्वर्गीय कुंवर सिंह नेगी सदैव अपनी ईमानदारी और जनता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते थे । उन्होंने चमोली के विकास के लिए अभूतपूर्व प्रयास किए। उन्होंने कहा कि कुंवर सिंह नेगी स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा के साथ उस वक्त संघर्ष में डटे रहे जिस वक्त उन्हें कांग्रेस को छोड़कर सड़कों पर आना पड़ा और लंबे समय तक संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने कहा कुंवर सिंह नेगी सिद्धांतों के धनी व्यक्ति थे और सत्ता और संघर्ष में जब भी किसी एक को चुनना पड़ता था तो वे सिद्धांतों के लिए संघर्ष का रास्ता चुनते थे।
 उन्होंने कहा उनके निधन से गढ़वाल ने अपना एक योग्य सपूत खो दिया है।

Related Articles

Back to top button