PoliticsUttarakhand

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेहरू कालोनी क्षेत्र में राशन वितरण कार्यक्रम किया आयोजित

देहरादून। आज काग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा नेहरू कालोनी के सतनातनधर्म मंदिर में जरूरतमंद लोगों को राशन किट कार्यक्रम रखा गया जिसमें वार्ड 56 एवं 57 के कार्यकर्ताओं द्वारा संयुक्त रूप से भागीदारी की गयी और क्षेत्र के लोगों को बुलाकर राशन वितरित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस नेता सूरतसिंह नेगी ने की व कार्यक्र्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतमसिंह शामिल हुए। इस कार्यक्रम के दौरान हमारे संवाददाता बालेश गुप्ता ने प्रदेश अध्यक्ष प्रीतमसिंह से बात की जिसमें वार्ता के दौरान प्रीतमसिंह जी ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता पिछले लाॅक डाउन के समय से ही जरूरतमंद लोगों की हर तरह से मद्द करते चले आ रहे हैं उन्होंने बताया कि बीजेपी हर मोर्चे पर फेल हो रही है और अपनी असफलता छिपाने के लिये व जनता का ध्यान भटकाने के लिये कांग्रेस पर आरोप लगाने शुरू कर देती है। वार्ता के दौरान उन्होंने और भी कई रौचक जानकारियां हमारे संवाददाता के साथ शेयर की जिनको जानने के लिये नीचे वीडियो को क्लिक करेंः-
इस राशन वितरण कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतमसिंह जी के अलावा महामंत्री राजेन्द्र शाह, प्रवक्ता प्रदेश डा0 आर0पी0 रतूड़ी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता डा0 आर0एस0 त्यागी, प्रदेश सचिव नवीन पयाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता व समाज सेवक प्रवीन त्यागी/टीटू प्रधान, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष मुकेश रेगमी, विजय गुप्ता, रीपूदमन सिंह, शांति रावत, जितेन्द्र बड़थ्वाल, अनिल उनियाल, अभय दीपक, रामसिंह बिष्ट, आदि कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button