Uttarakhand

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभिन्न योजनाओं को लेकर एक बैठक की आयोजित

देहरादून।  आज दिनांक 19-12-20अजबपुर ब्लॉक की एक बैठक महानगर अध्यक्ष देहरादून लाल चंद शर्मा की अध्यक्षता में अजबपुर ब्लॉक अध्यक्ष  विजय गुप्ता के निवास नेहरू कॉलोनी पर संम्पन हुई जिसमें मंच का संचालन मुकेश रेग्मी जी ने किया बैठक में 21 दिसम्बर को विधान सभा घेराव, वोटर लिस्ट में नए नाम जोड़ने व सुधार करने एवँ कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के बारे में विचार विमर्श किया गया। इस बैठक में सभी ने अपने अपने विचार रखे और कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने व अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने की बात कही। साथ ही इस बात पर भी जोर दिया गया कि इस तरह की बैठक अब हर महीने आयोजित की जायेगी। बैठक में डाक्टर आर0पी0रतूड़ी,पूर्व विधायक राजकुमार, महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, वार्ड पार्षद अमित भण्डारी, महानगर महिला अध्यक्ष श्रीमती कमलेश रमन  सुलेमान अली, श्रीमती शांति रावत मधु गुप्ता  अभय दीपक,  आशीष कंडवाल  बालेश गुप्ता,  जितेन्द्रसिंह, अनिकेत, अनिल उनियाल संजय उनियाल आदि ने अपने विचार रखे। बैठक में  संजय बहादुर सिंह, प्रदीप कोठियाल,  मदन तिवारी, यूनुस खान, दिनेश चंद अनिल रस्तोगी आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button