News UpdateUttarakhand

विधायक जोशी पेयजल सचिव से मिले

देहरादून। मसूरी विधायक गणेश जोशी ने सचिवालय में पेयजल सचिव नितेश झा से मुलाकात की। विधायक जोशी ने धोरण पेयजल योजना का शासनादेश करवाने तथा कालीदास रोड़ में सीवर लाईन की स्वीकृति प्रदान किये जाने को कहा। उन्होनें कहा कि धोरण में पेयजल की अत्यधिक कमी है और ग्रामीणों द्वारा कई बार पेयजल की समस्या का समाधान किये जाने का आग्रह किया गया है। पेयजल एवं सिंचाई सचिव नितेश झा ने विधायक जोशी को आश्वस्त किया है कि अतिशीघ्र पेयजल की योजनाओं का शासनादेश किये जाऐंगे।

Related Articles

Back to top button