National

कांग्रेस, पाकिस्तान और चीन भारत में एक मजबूत सरकार की जगह मजबूर सरकार चाहते हैंः- श्रीकांत शर्मा

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 की घोषण के साथ ही विभिन्न पार्टी नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं। उत्तर प्रदेश के बीजेपी मंत्री और मथुरा के विधायक श्रीकांत शर्मा ने आरोप लगाया है कि कुछ देश और विपक्ष भारत की प्रगति में बाधा डाल रहे हैं। राज्य के बिजली मंत्री शर्मा ने एक सार्वजनिक बैठक में कहा, ‘पाकिस्तान और चीन जैसे देश भारत के विकास को जांचने के लिए साझा रूप से साथ आ गए हैं। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि यही हाल कांग्रेस और देश में बने कुछ गठबंधन का भी है।

श्रीकांत शर्मा ने कहा कि कांग्रेस, पाकिस्तान और चीन नरेंद्र मोदी जैसा ‘एक मजबूत’ प्रधानमंत्री भारत में नहीं देखना चाहते हैं। वे मजबूत सरकार की जगह भारत में एक मजबूर सरकार चाहते हैं।

पीएम मोदी के नेतृत्व की तारीफ करते हुए शर्मा ने कहा कि एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक जैसी कार्रवाइयों से आतंक पर लगाम लगाई जा रही है। शर्मा ने कहा कि देश के विकास में भ्रष्टाचार और आतंकवाद सबसे बड़ी बाधा बने हुए हैं। भ्रष्टाचार पर लगाम लागने के मोदी सरकार के कदमों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इस सरकार ने अपनी कई योजनाओं में लोगों को मिलने वाले पैसे को सीधे उनके खाते में ट्रांसफर करने की एक प्रणाली विकसित की है।

Related Articles

Back to top button