News UpdateUttarakhand

गोविंद बल्लभ पंत कृषि विवि में सहायक लेखाकार पद पर चयनित होने पर दी बधाई

ऋषिकेश। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने ऋषिकेश के इंदिरा नगर स्थित रवि थपलियाल के निवास पर पहुंचकर गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय में सहायक लेखाकार के पद पर चयनित होने पर ज्योति शर्मा और प्रीति पाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा है कि किसी भी छात्र-छात्रा के लिए गोविंद बल्लभ पंत कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में सेवारत होना खुशी की बात है। उन्होंने दोनों ही छात्राओं को अपनी शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद देते हुए कहा है कि ऋषिकेश शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है और इसी का परिणाम है कि अधिकांश छात्र छात्राएं अच्छे-अच्छे सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं में नौकरी पा रहे हैं।
श्री अग्रवाल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि इन दोनों ही छात्राओं को पढ़ाने वाले रवि थपलियाल का विशेष योगदान रहा। उन्होंने रवि थपलियाल सहित दोनों ही छात्रों के परिजनों एवं क्षेत्रवासियों को को इस खुशी के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर रवि थपलियाल, सुमित्रा थपलियाल, राकेश पारछा, सरोजिनी राजपूत, प्रीति रतूड़ी, दीपक शर्मा, गौरव शर्मा, माया शर्मा आदि सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button