PoliticsUttarakhand

कर्नल राम रत्न नेगी कांग्रेस में हुए शामिल

सैनिकों व पूर्व सैनिकों के लिए कांग्रेस सबसे बेहतर पार्टी -धस्माना
देहरादून : बीजी रुड़की से अवकाश प्राप्त कर्नल राम रतन सिंह नेगी आज देहरादून में कांग्रेस में शामिल हुए। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने श्री नेगी को पार्टी में शामिल कर उनको पार्टी का पटका पहना कर स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने  नेगी का स्वागत करते हुए कहा कि सैन्य बलों व पूर्व सैनिकों के हितों के लिए सबसे अधिक काम करने वाली पार्टी कांग्रेस है और अब पूरे देश के पूर्व सैनिक समझ चुके हैं कि देश में कांग्रेस पार्टी की नीतियां ही सैनिकों व पूर्व सैनिकों के हित में हैं। इस अवसर पर कर्नल राम रतन नेगी ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे कांग्रेस जैसी पार्टी में शामिल हो कर सेवा का मौका मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह बांग्लादेश की आज़ादी का पचासवां वर्ष चल रहा है और ऐसे मौके पर मुझे कांग्रेस की सदस्यता मिली है यह मेरे लिए गर्व की बात है क्योंकि बांग्लादेश की आज़ादी में तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी व भारतीय सेना का जो पराक्रम है वो इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों में दर्ज है। इस अवसर पर मेजर हरि सिंह चौधरी,पीसीसी प्रदेश सचिव महेश जोशी, उदय पंवार भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button