News UpdateUttarakhand

डीएम का स्थानांतरण आदेश निरस्त होने पर कलेक्ट्रेट कर्मियों ने केक काटकर मनाई खुशी

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के स्थानांतरण आदेश निरस्त होने पर कलेक्ट्रेट परिवार की ओर से जिलाधिकारी का स्वागत और अभिनंदन किया गया, जिसमें मिष्ठान वितरण और केक काटकर उत्सव मनाया गया। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा जिलाधिकारी का स्वागत करते हुए कहा कि उने स्थानान्तरण आदेश निरस्त होने के बाद जनपद मे विकास कार्यों को और गति मिलेगी साथ ही अन्य कार्यों को करने का मौका जिलाधिकारी को मिलेगा। समारोह में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मनोहर लाल, भीम सिंह मेर, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जी जोशी, हरीश उपाध्याय, कलेक्ट्रेट अध्यक्ष  शशि मोहन पांडे, महामंत्री दीपक तिवारी, मनोज कांडपाल, दीपा पांडे, मनोज मासीवाल, जगजीवन बिष्ट, भगवती भाकुनी, दीपशिखा, रमेश पालनी, अजय बिष्ट समेत समस्त कलेक्ट्रेट कर्मी और अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button