News UpdateUttarakhand

सीओ ने किया थाना ऊखीमठ का आकस्मिक निरीक्षण

रुद्रप्रयाग। पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी अनिल मनराल ने थाना ऊखीमठ का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना ऊखीमठ में नियुक्त सभी पुलिस कार्मिकों से संवाद स्थापित किया और निर्देशित किया कि कोरोना महामारी के इस दौर में हमें अपने आप को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रखकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना है। उन्होंने कस्बा ऊखीमठ का भ्रमण कर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। साथ ही थाना परिसर एवं भोजनालय का भ्रमण किया। इसके अलावा सीओ ने थाना ऊखीमठ में नियुक्त कतिपय पुलिस कार्मिक जो कि, कोरोना महामारी से जंग जीत रहे हैं, उनका भी हौंसला बढ़ाया। पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी ने सभी कार्मिकों को अपने कर्तव्यों को अच्छे ढंग से निर्वहन किये जाने के निर्देश दिए। इस दौरान थानाध्यक्ष ऊखीमठ मुकेश थलेड़ी ने बताया कि थाना परिसर के पुराने भवन के जीर्णोद्धार के लिए पत्राचार किया गया गया है।

Related Articles

Back to top button