News UpdateUttarakhand

सीएम ने होमगार्ड निदेशालय में सांस्कृतिक संध्या “उद्गम“ में प्रतिभाग किया

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा निदेशालय तपोवन रोड ननूरखेड़ा, देहरादून में होमगार्डस स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या “उद्गम“ में प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए कहा कि इस वर्ष होमगार्डस स्थापना दिवस धूम-धाम से मनाया गया है, उन्होंने कहा कि राज्य सरकार होमगार्डस के जवानों को हर प्रकार का सहयोग देने के लिए प्रयासरत है। प्रदेश में होमगार्ड्स के जवान हमेशा समाज के प्रति अपना कर्तव्य निभाने हेतु तत्पर रहते हैं। मुख्यमंत्री ने सांस्कृतिक संध्या में प्रतिभाग करने वाले कलाकारों को भी बधाई दी। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, कमाण्डेन्ट जनरल होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा केवल खुराना, डिप्टी कमाण्डेन्ट जनरल होमगार्ड अमिताभ श्रीवास्तव एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button