News UpdateUttarakhand

दो बाइक सवारों की सड़क हादसे में मौत

रूद्रपुर। सितारगंज में हुए एक सड़क हादसे में दो बाइक सवार दोस्तों की मौत हो गयी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहंुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर सितारगंज में बाइक से जा रहे किशनपुर निवासी राजू सिंह पुत्र चरण सिंह, ग्राम बिरिया भूड़ निवासी अंग्रेज सिंह पुत्र सुरजीत सिंह, गुरनाम सिंह के साथ बाइक से बहेड़ी जा रहे थे। किच्छा रोड आरके ढाबा के पास तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने दो मृतकांे के शव को अपने कब्जेें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button