News UpdateUttarakhand

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की तैयारी को हुई बैठक

देहरादून। कोटद्वार में जिला कांग्रेस कमेटी की हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की तैयारी बैठक हुई। बैठक को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी नवीन जोशी, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप, पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत, अनुकृति रावत, जसवीर राणा समेत अनेक नेताओं ने संबोधित किया। अध्यक्षता चन्द्रमोहन खर्कवाल ने‌ की। नवीन जोशी, सुरेंद्र सिंह नेगी, धीरेंद्र प्रताप ने अपने संबोधन में तमाम लोगों से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को सफल बनाने का आवाहन किया। सैकड़ों कांग्रेसजनो‌ ने इस कार्यकर्ता सम्मलेन में भाग लिया।

Related Articles

Back to top button