News UpdateUttarakhand

मुख्य सचिव ने दिए कुंभ के कार्याें को समय पर पूरा करने के निर्देश

देहरादून। मुख्य सचिव ओमप्रकाश की अध्यक्षता में शनिवार को सचिवालय में कुम्भ मेला 2021 के सम्बन्ध में बैठक आयोजित की गई। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को कुम्भ से सम्बन्धित कार्यों को ससमय पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने सभी विभागों को उनके कार्यों की दूसरी किस्त हेतु शीघ्र डिमांड भेजे जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यूटिलाईजेशन सर्टिफिकेट एवं डिमांड सोमवार तक शासन को उपलब्ध करा दिए जाएं, ताकि दूसरी किस्त शीघ्र जारी की जा सके। उन्होंने प्रत्येक शनिवार को हरिद्वार में एवं प्रत्येक सोमवार को सचिवालय में इस सम्बन्ध में बैठक आयोजित करने के भी निर्देश दिए।
इस अवसर पर सचिव आर.के. सुधांशु, शैलेश बगोली, नितेश कुमार झा, सौजन्या, मेलाधिकारी दीपक रावत एवं आई.जी. कुम्भ मेला संजय गुंज्याल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button