News UpdateUttarakhand

सीएम ने पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री आवास स्थित गौशाला में मुख्यमंत्री ने गौ माता से आशीर्वाद लिया।
      मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को न्यू कैंट रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में प्रवेश किया। विधि विधान से पूजा अर्चना कर मुख्यमंत्री श्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में प्रवेश किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत, गणेश जोशी, यतीश्वरानंद, डॉ. धन सिंह रावत, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक हरबंस कपूर, सौरभ बहुगुणा, मुन्ना सिंह चैहान, सहदेव सिंह पुंडीर, खजानदास, शक्तिलाल शाह मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button