News UpdateUttarakhand

मुख्य अग्निशमन अधिकारी अभिनव त्यागी ने संभाला कार्यभार

हरिद्वार। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) अभिनव त्यागी ने हरिद्वार स्थित अग्निशमन कार्यालय में पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के दौरान सीएफओ अभिनव त्यागी ने कहा कि जो कमियां हैं उन्हें दूर करने का प्रयास किया जाएगा। लोगों को अग्नि से बचाव के बारे में जानकारियां दी जाएंगी। कार्यक्रम चलाकर लोगों को अग्नि से बचाव के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों-कर्मचारियों से जानकारी हासिल की। सीएफओ अभिनव त्यागी ने निर्देश देते हुए कहा कि जनपद के सभी होटल एवं फैक्टरी संचालक एवं प्रबंधक अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाएं मानक के अनुसार तत्काल अधिष्ठापित करा लें। बिना अग्नि शमन सुरक्षा व्यवस्था के संचालन कदापि न करें। यदि फैक्टरी या होटल में अग्नि शमन सुरक्षा व्यवस्था संसाधनों का अधिष्ठापन नहीं किया जाता है तो जनहित को दृष्टिगत रखते हुए सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि होटल और फैक्ट्रियों एवं अन्य सभी प्रतिष्ठानों पर अग्नि सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया जाएगा। संचालक और कर्मचारियों को अग्नि से बचाव के उपाय बताए जाएंगे। स्कूल और कॉलेजों में भी अग्नि सुरक्षा बचाव संबंधी जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button